मोहाली। जिले में रविवार को 9 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़कर 52 हो गई। वहीं, 5 मरीज संक्रमण को मात देकर अपने घर लौट गए हैं। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने मामले की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 68,983 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं। इनमें से 67,859 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। जबकि 1,072 लोग संक्रमण की वजह से जान गांव चुके हैं। रविवार को आए मामलों में 4 खरड़, 3 घड़ूआं और मोहाली व ढकोली से 1-1 केस शामिल है।