फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी वाले दिन जिले में 8264 ने करवाया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में वीरवार को लोहड़ी वाले दिन भी सैकड़ों की संख्या में लोग टीकाकरण करवाने के लिए अस्पतालों में पहुंचे। इस दौरान लोगों ने काफी देर लाइनों में लगकर बारी का इंतजार किया। वहीं, कुल 8264 लोगों ने टीकाकरण करवाया। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन आयु वर्ग में टीकाकरण चल रहा है। उनमें आने वाले लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं ताकि महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिले में वीरवार को 76 जगह पर टीकाकरण हुआ। इसमें 71 सरकारी व पांच निजी अस्पताल शामिल हैं। टीकाकरण के लिए लोग अब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस दौरान 4449 लोगों ने पहला व 3354 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। इस दौरान 461 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
वहीं, पंद्रह से 18 साल के 1424 किशोरों ने टीकाकरण करवाया। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अब तक पंद्रह लाख 81 हजार 968 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। इसमें से नौ लाख 88 हजार 197 ने पहला व 5 लाख 92 हजार 442 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है। जबकि 1329 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना टीकाकरण को गंभीरता से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें