फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी को लगाया 251 किलो के लड्डू का भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हनुमान जयंती शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सभी मंदिरों में धार्मिक समागम हुए और आरती का आयोजन किया गया। फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्री हनुमान मंदिर) में प्रतिमा अभिषेक और पूजा पाठ हुआ। शाम को मंदिर में धार्मिक व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेम शर्मा की देखरेख में करवाए गए समागम में भजन गायक अरविंद शर्मा ने संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। रात 10 बजे भव्य आरती हुई और भगवान को भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से देसी घी से तैयार किया गया 251 किलो के लड्डू का भोग लगाया और संगत में प्रसाद बांटा। इस मौके पर रविंदर सिंगला, मास्टर राम सरूप जोशी, प्रेम कुमार कैशियर, केंद्रीय सनातन धर्म मंदिर पुजारी कल्याण परीषद के प्रधान पंडित जगदंबा प्रसाद रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेक्टर-68 के मंदिर में भी हुआ समागम
सेक्टर-68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में हनुमान जयंती पर सुबह पूजा पाठ हुआ और हनुमान कथा का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान मनोज अग्रवाल ने बताया कि कथा के बाद मंदिर में खूर पूड़े, जलेबियों का लंगर लगाया गया। शाम को 251 ज्योतों की आरती हुई। श्री वैष्णो सेवा मंडल की ओर से फेज-3बी1 स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में भी समागम करवाया गया। मंदिर में चल रही तीन दिवसीय हनुमान कथा का समापन हुआ। इसके बाद आरती हुई और संगत में प्रसाद बांटा गया। मंदिर में लंगर भी लगाया गया। फेज-9 स्थित श्री शिव मंदिर में भी धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करवाया गया। सन्नी एनक्लेव स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में मंदिर कमेटी के प्रधान केके शर्मा की देखरेख में समागम करवाया गया। सुबह मंदिर में श्री सुंदरकांड का पाठ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें