फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बैडमिंटन कोर्ट अंधेरे में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-9 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित दो बैडमिंटन कोर्ट दस दिन से अंधेरे में डूबे हुए हैं, क्योंकि वहां की लाइटें में खराबी आ गई। इसकी विभाग सुध नहीं ले रहा है और खिलाड़ियों को अंधेरे में ही प्रेक्टिस करनी पड़ रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि वह समस्या के बारे में कई बार कांप्लेक्स स्टाफ को बता चुके हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। खिलाड़ियों ने प्रशासन से मांग की कि तुरंत इस तरफ ध्यान दिया जाए, वरना वह संघर्ष करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

फेज-9 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन के चार कोर्ट बनाए गए हैं। इनमें रोजाना सुबह 5 बजे से करीब 40 खिलाड़ी प्रेक्टिस के लिए आते हैं, लेकिन 10 दिन से दो कोर्ट में अंधेरा छाया हुआ है। दोनों में लगी लाइटें खराब पड़ी हैं। खिलाड़ी पवन जगदंबा, संजय कुमार, शशांक व विमल ने बताया कि वह कोई फ्री में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि तीन महीने की फीस के रूप में 2800 रुपये विभाग को देते हैं। इसके बावजूद विभाग उनकी परेशानी दूर नहीं कर रहा। उनका कहना है कि कांप्लेक्स में तैनात स्टाफ से इस बारे में जब सवाल किए जाते हैं, तो उनका सीधा जवाब होता है कि वह उच्च अधिकारियों से संपर्क करें।

रोजाना इस चक्कर में होते हैं झगड़े
प्रेक्टिस करने आए लोगों ने बताया कि लाइट न होने के चलते एक तरफ जहां खिलाड़ियों की प्रेक्टिस प्रभावित हो रही है, वहीं इस चक्कर में कई खिलाड़ियों में लड़ाई तक की नौबत आ जाती है। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


यह कहते हैं अधिकारी
स्पोर्ट्स विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर करतार सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर इस तरह की कोई समस्या आ रही है तो इसे तुरंत दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें