फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
2019-20 के लिए नई पाठ्यपुस्तकों की आमद शुरू : कलोहिया
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने की होशियारपुर कार्यालय की चेकिंग, दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत कलोहिया ने होशियारपुर में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और पाठ्य पुस्तक सेल डीपू की अचानक चेकिंग की। उन्होंने आगामी अकादमिक साल के लिए दफ्तर के डीपू से संबंधित कामकाज के लिए निर्देश जारी किए। कलोहिया ने बताया कि अकादमिक साल 2019-20 के लिए नई पाठ्यपुस्तकों की आमद शुरू हो चुकी है। होशियारपुर क्षेत्रीय दफ्तर के अधीन आने वाले 19 ब्लाकों में अगले अकादमिक साल के लिए ढाई लाख से अधिक नई पाठ्यपुस्तकों को होशियारपुर डीपू में पहले ही पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय के मैनेजर ललित कुमार के अनुसार 1.30 लाख से अधिक किताबें बिक्री के लिए जबकि लगभग 1.20 लाख किताबें वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा मुफ्त वितरण के लिए पहुंच चुकी हैं। कलोहिया ने उम्मीद जताई कि मार्च के मध्य तक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल की 80 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकें अपने क्षेत्रीय सेल डिपुओं तक पहुंचा देगा। 31 मार्च 2019 तक पाठ्यपुस्तकें विद्यार्थियों में बांटे जाने के लिए ब्लाक स्तरीय केंद्रों तक पहुंचा दी जाएंगी। कलोहिया ने क्षेत्रीय दफ्तर की कारगुजारी संबंधित संतुष्टि प्रकट की। साथ ही उम्मीद जताई कि पंजाब के विद्यार्थी, माता-पिता और अध्यापक जल्दी ही नकल को भी नशे जैसा अभिशाप मानते हुए इससे छुटकारा पा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें