फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में 703 लोग कोरोना संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में मंगलवार को 703 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को सबसे ज्यादा 135 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जिले में अभी तक 73,091 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से 68,225 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1078 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मंगलवार को आए मामलों में सबसे ज्यादा मोहाली से 342, खरड़ से 140, ढकोली से 91 आए हैं। इसके अलावा घड़ूआं से 50, डेराबस्सी से 43, बूथगढ़ से 25, बनूड़ से 7 और कुराली से 1 केस शामिल है। इनके साथ ही अब सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़कर 3,788 हो गई। डीसी ने बताया कि मार्केटों में लोग कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे, जिसके चलते गैर जरूरी दुकान को छोड़कर बाकी मार्केट को रात 8 बजे बंद करने के निर्देश पारित किए गए हैं। इसके साथ ही कोविड गाइडलाइंस की उल्लंघना अगर ऐसे ही होती रही तो प्रशासन के पास पाबंदियां बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं। इसलिए बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और अगर निकलें तो मुंह पर मास्क पहनकर निकलें। साथ ही सामाजिक दूरी का ध्यान जरूर रखें। डीसी ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया, वो लोग सरकारी सेहत केंद्रों में जाकर निशुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें