मोहाली। जिले में शुक्रवार को करीब 70 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण मुहिम चली। इस दौरान कुल 6514 लोगों ने टीकाकरण करवाया। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी। शुक्रवार को 15 से 17 साल के 362 किशोरों ने पहला व 535 ने दूसरा टीका लगवाया। वहीं, इस दौरान कुल 2102 ने पहला, 4268 ने दूसरा व 144 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। इसके साथ ही अब जिले में 11.05 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। जबकि 7.27 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है। कुल 18.51 लाख लोगों ने टीकाकरण करवाया है।