एयरफोर्स स्टेशन के पास हटाया अवैध निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
एयरफोर्स स्टेशन दीवार की सीमा से 100 मीटर अंदर किए गए अवैध निर्माण को नगर काउंसिल शनिवार को गिरा दिया। जमीन मालिक को दस्तावेजों के साथ स्थानीय काउंसिल दफ्तर में दस्तावेज समेत पेश होने के आदेश दिए गए और मौके पर की गई कार्रवाई का खर्च भी मालिक को अदा करने के लिए कहा गया है। जिक्रयोग है कि स्थानीय नगर काउंसिल द्वारा अवैध निर्माण करने वालों खिलाफ मुहिम शुरू की है, जिसके चलते शनिवार सरकारी छुट्टी वाले दिन अधिकारी कार्रवाई करते नजर आए।
जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स स्टेशन दीवार की सीमा से 100 मीटर तक किसी को निर्माण कार्य करने को लेकर सख्त पाबंदी है। प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोग राजनीतिक पार्टी के नेताओं की आड़ का फायदा उठाकर ऐसे निर्माण कार्यों को अंजाम दे देते हैं। वहीं, शनिवार को सरकारी छुट्टी वाले दिन अतिक्रमण विंग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से बने कमरों को तोड़ दिया गया। जबकि कार्रवाई के दौरान एयरफोर्स स्टेशन का स्टाफ भी मौजूद रहा।
मोहाली डीसी के आदेशानुसार एयरफोर्स स्टेशन की सीमा से 100 मीटर के अंतर्गत निर्माण कार्यों से उसकी सुरक्षा को खतरा है। वहीं, इन स्थानों में आकर रहने वालों के लिए एयरफोर्स के अंदर की जानकारी को आसानी से लीक कर सकता है, जो देश के लिए घातक साबित हो सकता है। वहीं, डीसी मोहाली ने बीते दिनों एयरफोर्स स्टेशन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करके नगर काउंसिल को स्टेशन सीमा से 100 मीटर तक बनी ईमारतों को तोड़ने के निर्देश दिए है।
कोट्स :::::
एयरफोर्स स्टेशन दीवार की सीमा से 100 मीटर के अंतर्गत किसी को निर्माण कार्य करने की इजाजत नहीं है। जानकारी मिलते ही अतिक्रमण विंग की टीम को मौके पर भेजकर अवैध निर्माण को तोड़कर जगह खाली करवा ली गई है।
-एसके, अग्रवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल जीरकपुर।