फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में 59 लोग हुए संक्रमित, 86 ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में अब कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ने लग पड़ा है। एक तरफ जहां लोग कम संक्रमित हो रहे हैं। साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। शनिवार को 59 लोग संक्रमित हुए, जबकि 86 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 435 रह गई है। डीसी अमित तलवार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 12 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं। जिन लोगों ने समय से प्रिकॉशन डोज (बूस्टर टीका) नहीं लगवाई है, वे भी सेहत केंद्रों पर जाकर टीकाकरण करवाएं। टीकाकरण सुबह नौ से दो बजे तक चल रहा है। व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड साथ ले जाए। शनिवार को 859 कोरोना संबंधी सैंपल लिए गए। इसमें 259 सरकारी और 570 सैंपल निजी अस्पताल में लिए गए।
ग्रामीण इलाके से मात्र 25 केस, बाकी शहरों से
विभाग के अनुसार अधिकतर केस अभी तक शहरी इलाके में से हैं। कुल सक्रिय मरीजों में 25 केस ही ग्रामीण इलाके से संबंधित हैं। दूसरी तरफ सक्रिय मरीजों में से सात का इलाज अस्पताल में चल रहा है व शेष मरीज घरों में ही हैं क्योंकि वे इतने गंभीर नहीं हैं। जिले में अब तक 99988 लोग संक्रमित हुए हैं और इनमें से 98390 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 1163 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें