फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-11 में लगाए गए शिविर में 58 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित...
विज्ञापन

शिविर में 58 लोगों ने किया खूनदान
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। फेज-11 मार्केट में विश्वास फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 58 लोगों ने खूनदान किया। यह शिविर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा व मिनी मार्केट एसोसिएशन फेज-11 के सहयोग से लगाया गया था।
विज्ञापन

शिविर के दौरान कोरोना दिशानिर्देशों का ध्यान रखा गया। विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन ने किया। ब्लड बैंक सोहाना अस्पताल की टीम ने डॉ. रितेश गुलाटी की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर प्रधान सोहन लाल, महासचिव हरप्रीत, शिशुपाल पठानिया, रजनीश गुप्ता, सुरभि गुप्ता, ओम प्रकाश तेजी, आशा तेजी, भारत भूषण सूद, प्रोमिला सूद, अतुल और कृष्ण लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें