फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के गांव बठलाना की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें और पार्क बनाकर किया सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी के नजदीकी गांव बठलाना का शहर की तर्ज पर विकास किया जा रहा है। गांव में जहां अति आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, वहीं, कूड़े के प्रबंधन के लिए वाहनों का इंतजाम भी किया गया है। मंगलवार को विधायक एवं सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने गांव में पूरे हो चुके विकास कार्यों की परियोजनाएं लोगों को समर्पित कीं। साथ ही खुद मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा भी लिया। सेहत मंत्री ने कहा कि गांव ही पूरे पंजाब के विकास के आधार हैं, जब गांव विकसित होंगे तो पूरा प्रदेश भी विकसित होगा। इसलिए गांवों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों के खेलने के लिए मैदान तैयार किया गया है। इसमें भी इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गईं हैं। साथ ही गांव के श्मशानघाट को भी सुधारा जा रहा है और गांव में लोगों के सैर करने के लिए पार्क भी बनाया गया है, साथ ही उसमें एक शैड की सुविधा भी दी गई है। इस अवसर पर सेहत मंत्री ने गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र के नवीनीकरण के काम और गांव में अंदर की गलियों में लगाई जा रहीं इंटरलॉकिंग टाइलों का जायजा भी लिया।
इस मौके पर सेहत मंत्री ने बताया कि गांव में मुस्लिम भाईचारे के लिए धर्मशाला की जगह मुहैया करवाई गई है। साथ ही गांव में कूड़े के प्रबंधन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे विकास कार्य में कोरोना की वजह से किसी भी तरह की कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। सरकार की ओर से कोरोना से बचाव के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशोें का भी पूरी तरह से पालन करके ही विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सेहत मंत्री ने जिला परिषद के सदस्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान मोहन सिंह बठलाना की ओर से गांव में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा भी की। इस मौके पर सेहत मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा, बीडीपीओ जीएस रियाड़, पंचायत अधिकारी विनोद जोशी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें