फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बीएमडब्ल्यू का शीशा तोड़कर 50 हजार रुपये व कागजात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 में एक ढाबा की पिछली तरफ पार्किंग में खड़ी चंडीगढ़ नंबर की बीएमडब्ल्यू गाड़ी का शीशा तोड़कर शरारती तत्व उसमें रखा जरूरी दस्तावेजों वाला बैग और 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वारदात का पता तब चला जब साढ़े 11 बजे रात को कार मालिक घर जाने के लिए अपनी गाड़ी के पास पहुंचा। उसने देखा सड़क पर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे। उसने तुरंत पीसीआर को फोन किया। पुलिस ने जांच के बाद फेज-5 निवासी दिलप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता दिलप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका फेज-5 में भैणां दा ढाबा है। वह कई सालों से इसे चला रहे हैं। 12 दिसंबर को उसने रोज की तरह अपनी चंडीगढ़ नंबर बीएमडब्ल्यू गाड़ी ढाबे की बैक साइड पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह रात को अपना ढाबा बंद कर गाड़ी उठाने आए तो देखा कि उनकी कार का कंडक्टर साइड वाला शीशा टूटा पड़ा है। जब उन्होंने कार की जांच की तो उनके जरूरी दस्तावेजों वाला बैग चोरी हो चुका था। जब उन्होंने गाड़ी का डैशबोर्ड चेक किया तो उसमें रखे 50 हजार रुपये भी चोरी हो गए थे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इसी तरह फेज-5 में पिजा हट पर काम करने वाले सत्यम सिंह निवासी दशमेश नगर बलौंगी ने भी पुलिस को शिकायत दी है। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी की थी लेकिन उसे किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया। पुलिस ने इन दोनों मामलों में एक एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें