फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी : तेजी से बढ़ रहा कोरोना, मोहाली में पांच की मौत, 920 लोग हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या से लोगों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 920 लोग संक्रमित पाए गए हैं और पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या का आंकड़ा 7602 पर पहुंच गया है और अभी तक 529 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि जिले में महामारी से निपटने के लिए उचित इंतजाम किए गए हैं। अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या और ऑक्सीजन की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि जिसे भी सर्दी, खांसी या जुकाम है, वह तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। अगर कोई संदिग्ध पाया जाता है तो वह जल्द अपना इलाज शुरू करवाएं, जिससे समय रहते इस पर काबू पाया जा सके।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली और मोहाली शहर के लोग सबसे अधिक हैं। दोनों जगह पर क्रमश: 339 और 316 लोग संक्रमित हुए। इसी तरह डेराबस्सी में 29, लालड़ू में 20, बूथगढ़ में 25, घडुआं में 39, खरड़ में 95 और कुराली में 17 केस सामने आए हैं। जबकि बनूड़ में चौबीस घंटे में एक भी मरीज नहीं आया।
विज्ञापन

इसके अलावा 484 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में मोहाली जिला पंजाब में सबसे आगे चल रहा है। जबकि अन्य जिले इससे पीछे हैं। रोजाना चार हजार से अधिक लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। अब शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी केस बढ़ रहे हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों की मानें तो किसी भी तरह की दिक्कत आने पर लोगों को मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करनी होगी। इसके अलावा मरीजों की काउंसलिंग के लिए डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। मरीज उक्त नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के 40167 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 32036 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं और अभी 7602 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें