फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से 5 उड़ानों में 484 यात्रियों ने सफर किया, एक विमान से धर्मशाला गया सिर्फ एक यात्री

Mon, 01 Jun 2020 02:40 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोविड-19 के बीच घरेलू उड़ानों ने उड़ान तो भरनी शुरू कर दी है, पर अभी हालात खराब ही हैं। क्योंकि कई विमान बिना यात्री के ही यात्रा कर चुके हैं, तो कुछ विमानों में 10-11 यात्री ही आ-जा रहे हैं। ऐसा हाल धर्मशाला, नई दिल्ली जैसे शहरों का है। बंगलूरू से आने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है, तो वहीं धर्मशाला के लिए आने-जाने वालों की संख्या बमुश्किल दहाई तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

रविवार को मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 5 विमानों से सिर्फ 484 यात्री ही पहुंचे।

इनमें सबसे ज्यादा 145 यात्री बंगलूरू से आए, जबकि नई दिल्ली से 109 यात्री आए। एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि एक विमान में 150 से 200 यात्री सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आ सकते हैं। एयरपोर्ट पर बंगलूरू से आए रविंदर ने बताया कि अभी कोरोना का खौफ लोगों में है, इसलिए वह बहुत जरूरी होने पर ही सफर कर रहे हैं। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनका घर पंजाब में है और वह बंगलूरू में काम करते हैं। लॉकडाउन की स्थिति में उनका घर आना जरूरी था।

एयरलाइंस सिटी आने वाले जाने वाले
इंडिगो बंगलूरू 145 64
एयर इंडिया धर्मशाला 22 1
एयर इंडिया नई दिल्ली 11 7
विस्तारा नई दिल्ली 109 56
एयर इंडिया नई दिल्ली 41 28
कुल यात्री- 484

दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट्स से पहुंचे 167 में से 40 यात्रियों के लिए सैंपल
रविवार दोपहर को घरेलू उड़ानों में मुंबई और दिल्ली से आए 167 यात्रियों की भी जांच की गई। इनमें से 40 मुसाफिरों के सैंपल लिए गए हैं। नोडल अफसर डॉ. हरमनदीप कौर और सीनियर मेडिकल अफसर दिलबाग सिंह की अगुवाई में टीमों ने इंफ्रारेड थर्मामीटर से मुसाफिरों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें