फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दूसरे के प्लांट को अपना बताकर 42.57 लाख ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। चंडीगढ़ सेक्टर-40 निवासी एवं नगर परिषद नयागांव में बतौर क्लर्क कार्यरत सौरव आनंद से 42.57 लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सौरव ने पुलिस को बताया कि उसने खरड़ निवासी निशांत शर्मा से गुरु नानक एनक्लेव खरड़ में प्लांट के लिए सौदा किया था।
विज्ञापन

उसने अपने खाते से 42.57 लाख रुपये उसे ट्रांसफर किए थे। जब रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने इस मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपी इन प्लाटों का मालिक नहीं है। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अपनी शिकायत के साथ-साथ पुलिस को धमकी भरे मैसेज की कॉपी भी दी है। सौरभ ने बताया कि वह सुबह अपने नगर परिषद नयागांव कार्यालय पहुंचा तो उसको वहां भी जान से मारने की धमकी का मैसेज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें