खरड़। गुरुद्वारा लंगर साहिब श्री हजूर साहिब नादेड़ में देश-विदेश से जाने वाले श्रद्धालुओं के लंगर के प्रबंध करने के लिए गुरुद्वारा लंगर साहिब श्री हजूर साहिब नादेड़ के प्रमुख बाबा नरिंदर सिंह ने अरदास के बाद गांव रोड़ा से 1300 किवंटल अनाज के 4 ट्रक रवाना किए गए।
क्षेत्र के घडुआं, बदनपुर, तंगोरी, रोड़ा, नियामियां, नंदपुर कलोड़, बजहेड़ी आदि गांवों ने लंगरों को भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सेवादार लंगर के लिए गेहूं एकत्रित करते हैं और इसे गुरुद्वारा लंगर साहिब श्री हजूर साहिब नादेड़ में गुरु के लंगर के लिए भेजते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब अन्य राज्यों और विदेश से आने वाली संगत के लिए गुरुद्वारा लंगर साहिब में लंगर और आवास की विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर सेवादार जोरा सिंह जैनपुर, मनप्रीत सिंह रोड़ा, दविंदर सिंह बदनपुर, सतविंदर सिंह रडियाला, हरदीप सिंह रोड़ा, मनदीप सिंह नंदपुर, जस्सी रडियाला, बलदेव सिंह संतेमाजरा, बलविंदर सिंह संतेमाजरा, हरमन सिंह मनोली, कुलवंत सिंह देसूमाजरा, रूबल सिंह तंगोरी, सोनी सिंह तंगोरी सहित अन्य ग्रामीण और क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।