मोहाली। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं। मृतकों की उम्र 52 से 76 साल के बीच है। इनमें एक महिला को टीकाकरण की दोनों डोज लग चुकी थी। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि मंगलवार को सेहत विभाग की ओर से 2782 लोगों की सैंपलिंग की गई थी। इनमें से 380 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 908 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जिले में अभी तक 93512 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 88541 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1128 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
मंगलवार को आए मामलों में मोहाली से 148, ढकोली से 95, खरड़ से 59, डेराबस्सी से 28, घडुआं से 25, बूथगढ़ से 11, लालड़ू 10, कुराली से 2, बनूड़ से 2 केस शामिल हैं। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है।