फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में आचार संहिता के उल्लंघन में राजनीतिक पार्टियों को 35 नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा हलका खरड़ में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की ओर से आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना करने पर बुधवार तक कुल 35 नोटिस जारी किए गए हैं। चुनाव अधिकारी-कम-एसडीएम खरड़ अविकेश गुप्ता ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना करने पर आम आदमी पार्टी को 11, शिरोमणि अकाली दल को 6, कांग्रेस पार्टी को 6, समाज कल्याण पार्टी को 1, पंजाब नेशनल पार्टी को 1, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर को 1 नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा आजाद उम्मीदवारों को भी ऐसे ही 9 नोटिस जारी किए गए हैं, जिन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खरड़ हलके के अलग-अलग क्षेत्रों में वीडियोग्राफी टीमें अपना काम कर रही हैं। जहां कहीं भी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार संबंधी सरकारी प्रॉपर्टी पर चुनाव प्रचार के बैनर, पोस्टर और फ्लैक्स आदि लगाए हुए हैं। इसके अलावा बड़े फ्लैक्स बोर्ड बिना मंजूरी लगाए हुए हैं, उनके खर्च का भी कमेटियों की ओर से निर्धारित किया जा रहा है।
विज्ञापन

फोटो नंबर- 09 खरड़-फोटो नंबर 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें