मोहाली। शहर में सोमवार को कोरोना से 32 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 48 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। एडीसी आशिका जैन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों को हिदायत दी है कि वह कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि इस महामारी को मात दी जा सके।
संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से एक, ढकोली से सात, घंडूआं से छह, खरड़ से एक और मोहाली से 17 मामले सामने आए हैं। बता दें कि मोहाली में अब तक 18772 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 17504 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं और 351 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा अब 917 सक्रिय मामले हैं।