फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाजिम राजनीतिक सरगर्मी में शामिल न हो

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी मुलाजिम राजनीतिक सरगर्मी में शामिल न हों
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दिए आदेश
एडीसी की अगुवाई में निर्वाचन अमले को दी गई ट्रेनिंग, कई मुलाजिम हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की हिदायतों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। एडीसी साक्षी साहनी की अगुवाई में सोमवार को निर्वाचन अमले की ट्रेनिंग हुई। इस दौरान सी विजल एप का प्रयोग करने के बारे में मुलाजिमों को बताया। साक्षी साहनी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। कहीं भी कोई व्यक्ति नियम तोड़ता है तो उसकी शिकायत निवार्चन कमीशन द्वारा तैयार की गई एप सी विजल के जरिये की जा सकती है। उन्होंने सरकारी अधिकारियों को हिदायत दी कि वह राजनीतिक सरगर्मी में शामिल होने से गुरेज करें। यदि कोई मुलाजिम ऐसा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान सिटीजन एप, मीडिया सर्टिफिकेशन व मानीटरिंग कमेटियां व शेडो रजिस्टर कायम करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


जिले के प्रवेश द्वारों पर लगेंगे स्पेशल नाके
साक्षी साहनी ने कहा कि शराब व नकदी के प्रवाह को रोकने के लिए खासतौर पर दूसरे सूबे यूटी चंडीगढ़ से लगते इलाकों में विशेष नाके लगाए जाएंगे। उन्होंने अमले को उम्मीदवारों के चुनाव खर्चे की पूरी जानकारी रखने व प्रत्येक गाड़ी को चेक करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नाके पर एक महिला पुलिस मुलाजिम तैनात की जाएगी। रात को नाकों पर चेकिंग के लिए अन्य सहूलियतें भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह नाके बदलकर लगाएं। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अफसर ने अमले को रोजाना कारगुजारी रिपोर्ट भरकर देने के बारे में भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें