फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 करोड़ से बदलेगी सूरत, पहली ग्रांट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
35 गांवों की 42 करोड़ से बदलेगी सूरत
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ग्रांट की पहली किस्त जारी की
खरड़ । पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार द्वारा पंचायती चुनावों के दौरान किसी के साथ भी अन्याय नहीं किया। सरकार ने यह चुनाव पूरी तरह निष्पक्षता से करवाए हैं। चन्नी घड़ूआं कानूनगो के 35 गांवों की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 42 लाख रुपये ग्रांट की पहली किस्त जारी करते समय पंचायतों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने घड़ूआं के छप्पड़ तथा गलियों व नालियों के लिए अपने कोटे से 20 लाख रुपये दिए। उन्होंने कहा कि यह गांव विधानसभा हलका श्री चमकौर साहिब में आते हैं। सरकार द्वारा इन गांवों के विकास के लिए किसी भी तरह के फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हलके की सारी लिंक सड़कों व गांवों की फिरनियों को बनाने का काम जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीपीओ रणजीत सिंह बैंस, जेई जसपाल मसीह, एसएचओ सदर खरड़ अमनदीप सिंह, पंचायत विभाग के पंचायत सचिव निर्मल सिंह हरलालपुर, हरदीप सिंह, संजीव कुमार, मास्टर प्रेम सिंह, जसविंदर सिंह मदनहेड़ी, अमरजीत सिंह समेत पंचायत समिति, जिला परिषद तथा पंच, सरपंच व गांववासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें