फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे पंजाब में प्रॉपर्टी के लिए लगेंगे करोडों के दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली समेत पूरे पंजाब में प्रॉपर्टी के लिए लगेंगे करोड़ों के दांव
विज्ञापन

पंजाब हाउसिंग अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने लिया प्रॉपर्टी नीलामी का फैसला
1 से 11 मार्च तक चलेगी बोली, लोग ऑनलाइन दे पाएंगे बोली
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वीआईपी सिटी मोहाली समेत पूरे पंजाब में एक बार फिर प्रॉपर्टी बाजार गर्माने वाला है। पंजाब हाउसिंग अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने प्रॉपर्टी की ई नीलामी करने का फैसला लिया है। इस दौरान पूरे पंजाब में औद्योगिक प्लॉटों, रिहायशी प्लॉटों, व्यापारिक प्लॉटों व इंस्टीट्यूशनल साइटों पर दांव लगेगा। यह नीलामी पुडा की सभी अथारिटी में होगी। नीलामी 1 से 11 मार्च तक चलेगी। नीलामी लेने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर बैठकर ही नीलामी में हिस्सा ले पाएंगे। इसके लिए लोगों को पुडा व उसकी अन्य इकाईयों की वेबसाइट पर जाकर बोली लगानी होगी।

बॉक्स
दस ई नीलामी से कमाए 1800 करोड़
प्रॉपर्टी की नीलामी में पारदर्शिता लाने के लिए विभाग ने साल 2017 में मैनुअल नीलामी की जगह ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू की थी। ई नीलामी की प्रक्रिया में बोली देने वालों की संख्या बढ़ी है। यह प्रक्रिया विभाग के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है। अब तक हुई प्रॉपर्टी की दस ई नीलामी में विभाग ने 1800 करोड़ रुपये राजस्व के रूप में कमाए हैं।
विज्ञापन


इन शहरों में लगेंगे प्रॉपर्टी पर करोड़ों के दांव
पुडा द्वारा प्रॉपर्टी की ई नीलामी मोहाली, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, बठिंडा, अमृतसर, मानसा, मलोट, बटाला, गुरदासपुर, नाभा, कपूरथला व फिल्लौर स्थित होटल साइट, स्कूल साइट, औद्योगिक प्लॉट, बूथ, एससीओ, एक मंजिला दुकान, दो मंजिला दुकानें व रिहायशी प्लॉट शामिल हैं। इस दौरान लोग आरटीजीएस, एनईएफटी, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से बोली दे पाएंगे।
विज्ञापन


मोहाली में ये साइट रहेंगी बोली के लिए
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी के अधिकार क्षेत्र में सेक्टर-83 अल्फा स्थित इंडस्ट्रियल प्लॉट बोली के लिए उपलब्ध है। इंडस्ट्रियल प्लॉटों के अलावा मोहाली के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित एससीओ, एससीएफ, बूथ व रिहायशी प्लॉट नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें