फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहर का दिखने लगा असर, वाहनों के साथ रेल के पहिए भी थमने लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध : रेल और सड़क यातायात पर ब्रेक
विज्ञापन

नई दिल्ली-कालका शताब्दी समेत आधा दर्जन ट्रेनें लेट
- हावड़ा-कालका मेल के चलते तीन टॉय ट्रेनें कालका से शिमला के लिए घंटों देरी से हुईं रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। धुंध के चलते जहां सड़क पर वाहनों को लाइटें जलाकर सफर करना पड़ रहा है, वहीं चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए हैं। पिछले तीन से दृश्यता सामान्य से काफी कम हो गई है जिसके चलते दिल्ली की तरफ से आने वाली आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चंडीगढ़ देरी से पहुंचीं। सोमवार सुबह वाली नई दिल्ली-कालका शताब्दी करीब एक घंटा देरी से चंडीगढ़ पहुंची जबकि शाम वाली शताब्दी शताब्दी करीब दो घंटे देरी से कालका पहुंची। इसके अलावा इलाहाबाद से चंडीगढ़ आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब आठ घंटे की देरी से दोपहर 4:30 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं हिमालयन क्वीन एक घंटा, लखनऊ से चंडीगढ़ आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस सवा चार घंटे, जन साधारण एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन


लिंक ट्रेन के चक्कर में कालका से शिमला सैैलानी लेट पहुंचे
हावड़ा-कालका एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से कालका रेलवे स्टेशन पहुंची। इसका कालका में पहुंचने का समय अलसुबह 4:40 बजे है, लेकिन यह ट्रेन सुबह 8:40 बजे पहुंची जिसके चलते कालका से शिमला जाने वाली तीन टॉय ट्रेनें कालका से शिमला के लिए घंटों देरी से रवाना हुईं। ऐसे में कालका रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे सैलानियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कालका-शिमला एक्सप्रेस सुबह 5:10 बजे रवाना होने के बजाय तीन घंटे की देरी 8:55 बजे रवाना हुई, वहीं शिवालिक डीलक्स 5:45 के बजाय सुबह 9:17 बजे कालका से शिमला गई जबकि कालका-शिमला मेल 6:20 के बजाय 9:42 बजे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें