फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांडरां के जाम से बचाएगी सोहाना बैरोपुर रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अब लांडरां के जाम से बचाएगी सोहाना-बैरोपुर रोड
विज्ञापन

1.35 करोड़ की लागत से सड़क होगी चौड़ी और मजबूत
सेक्टर-88 तक सड़क को सुधारा जाएगा, पैसे हो चुके हैं मंजूर
कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने गांव पहुंचकर दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लांडरां में रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए अब सोहाना-बैरोपुर पुरानी संपर्क सड़क को मजबूत बनाया जाएगा। इतना ही नहीं सड़क को चौड़ा भी किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने बताया कि सड़क के काम पर 1.35 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही यह सड़क सेक्टर-88 तक बनाई जाएगी। इस सड़क के बनने से मोहाली से वाया लांडरां होकर बनूड़ की तरफ जाती जाने वाली ट्रैफिक को लांडरां के जाम से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रबंधकीय कांप्लेक्स से लखनौर की तरफ से जाने के बजाय ट्रैफिक सीधी सड़क के माध्यम से लांडरां-बनूड़ सड़क पर पहुंचेगा। जिससे जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।
इस मौके पर सिद्धू ने बताया कि सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। नए सेक्टरों के निर्माण होने से सड़क बीच में से कट गई है। जिस कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि दो किलोमीटर तक की इस सड़क को चौड़ा किया जाएगा। साथ ही पानी की निकासी के प्रबंध किए जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि वह हलके के विकास कार्य के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध हैं। साथ ही लोगों को आ रही मुश्किलों के निपटारे के लिए काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू ने बताया कि हलके में उन्होंने अब तक 40 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया है। इस पर करीब पांच करोड़ पंद्रह लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस मौके मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, मेंबर जिला परिषद ठेकेदार सोहन सिंह बठलाना, बैरोपुर के सरपंच सुदेश कुमार, भागोमाजरा के सरपंच अवतार सिंह, मेंबर ब्लॉक समिति बलजीत सिंह, जसबीर सिंह पंच, राजन, गुरजिंदर सिंह पूर्व सरपंच, गुरतेज सिंह बब्बी पंच, करमजीत सिंह, अमरदीप कौर काहलो, जसविंदर कौर, लोक निर्माण विभाग के एसडीएम राजीव गौड़, सहायक इंजीनियर राजीव गुप्ता समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें