पशुओं की जांच के लिए तैयार टीमें। संवाद
मोहाली। पशुओं को खुर और मुंह के रोग से बचाने के लिए पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. शिवकांत गुप्ता ने बाल गोपाल गोशाला, बलोंगी में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जिले में 29 टीमें गठित की गई हैं, जो घर-घर जाकर पशुओं को खुर और मुंह के रोगों के टीके लगाएगी।
इस अभियान के तहत जिले में 1,58,000 पशुओं का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर सहायक निदेशक पशुपालन डॉ. आलमदीप कौर (एएच), सहायक निदेशक पशुपालन (एपी) डॉ. लोकेश कुमार, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी मोहाली डॉ. राजेश नारंग, पशु चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉ. हरप्रीत सिंह, वीवाई और गोशाला के मैनेजर गुरइकबाल सिंह भी मौजूद रहे।