फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 हजार लोगों ने अपने राज्यों में जाने के लिए करवाया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी-कोविड-19 के बीच मोहाली में बाहरी राज्यों के जो लोग फंस गए थे। राज्य सरकार ने अब उन्हें अपने इलाकों में भेजने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए शुरू किया है। जिसमें अब तक चौबीस हजार से अधिक लोगों ने खुद की रजिस्ट्रेशन करवाई है। यह दावा डीसी गिरीश दियालन की तरफ से किया गया। उन्होंने बताया कि दो दिनों में रजिस्ट्रर हुए लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं, ऐसे लोगों की पांच मई से वापसी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रशासन द्वारा मोहाली में फंसे बाहरी राज्यों के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए covidhelp.punjab.gov.in पोर्टल शुरू किया था। इसमें जो लोग खुद अपने इलाकों में वापस जाना चाहते थे उन्हें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा गया था। डीसी ने बताया कि covidhelp.punjab.gov.in पर भी रजिस्ट्रर किया जा सकता है।पूछताछ के लिए 6284264563 पर संपर्क किया जा सकता है। डीसी ने साफ किया है स्क्रीनिंग सर्टिफिकेट देने से पहले हरेक व्यक्ति, समूह या परिवार से विकल्प लिए जाएंगे कि किस वाहन में वह जा रहे हैं या क्या वह उनके वाहन है। यदि उनके पास वाहन नहीं है या फिर अपने वाहन नहीं ले जाना चाहते तो उन्हें प्रशासन अपनी तरफ से विकल्प देगा। जिसमें सड़क के माध्यम या फिर रेल के माध्यम रहेगा। दूसरी तरफ जो लोग अपने वाहन ले जाना चाहते हैं, उन्हें एसएमएस भेजा जाएगा। वहीं, उन्हें कोवा एप के माध्यम से कर्फ्यू पास बनाने के लिए कहा जाएगा। वहीं, जिन आईडी को प्रशासन रेल द्वारा भेजना चाहता है उन्हें एक मैसेज कर रेल गाड़ी का समय, रवानगी कोच नंबर भेजा जाएगा। वहीं, डीसी की तरफ से अया मैसेज ऐसे लोगों को रेवले स्टेशन तक आने के लिए कर्फ्यू पास की भूमिका अदा करेगा। जबकि जो दोनों उपरोक्त वर्गों में शामिल नहीं है। उन्हें प्राइवेट बस आपरेटर प्रति किलोमीटर के हिसाब से भेजा जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य नियम तय किए है। इस संबंधी विभाग से जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें