फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : शादी के वादे के मुकरा दोस्त तो पीजी में रह रही 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दोस्त ने जब शादी करने के लिए किया गया वादा तोड़ दिया तो एक युवती ने निराश होकर सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान 22 साल की अमनजोत कौर के रूप में हुई है। वह मूलरूप से खमानों की रहने वाली थी और यहां मोहाली में एक पीजी रह रही थी। यहां वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर युवती के दोस्त जगबीर सिंह निवासी रतनगढ़ खमानों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह मामला मंगलवार रात का है। लेकिन इस बारे में पुलिस को अस्पताल से बुधवार को सूचना प्राप्त हुई। जानकारी के मुताबिक युवती एक नामी निजी कंपनी में नौकरी करती थी। मृतका के भाई करन सिंह ने बताया कि उसकी बहन की जगबीर सिंह नाम के लड़के से दोस्ती थी। जगबीर सिंह ने उसकी बहन से शादी करवाने का वादा किया था। लेकिन उसने अचानक बहन के साथ शादी करने से इनकार कर वादा तोड़ दिया। उसके बार-बार कहने पर भी वह नहीं माना। इसके बाद वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसके चलते उसकी बहन ने सल्फास की गोलियां खा ली। इसका पता चलते ही उसके पड़ोस में रहने वाले लोग उसे तुरंत सोहाना के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें