फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से श्रीनगर, दिल्ली, मुंबई, बैग्लूरु, दुबई, कुल्लु, हैदराबाद के लिए हवाई यात्रा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर बाद चंडीगढ़ की दस फ्लाइट रद्द
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हाई अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। सीमा पर हलचल की स्थिति बनी हुई है। नतीजतन हाई अलर्ट के बाद कुछ हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है। वहीं, चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर, बेंगलुरु, दुबई, हैदराबाद की दस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।
इनमें से चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू 642 को रद्द कर दिया। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दिन में 3 बजे उड़ान भर शाम 6.15 बजे मुंबई पहुंचती है। वहीं चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट संख्या 92-3523 को भी निरस्त कर दिया। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से शाम 4.35 बजे रवाना होकर 6.35 बजे लखनऊ पहुंचती है। वहीं, जेट एयरवेज की शाम 5.10 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 92-646 भी रद्द कर दी गई। चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-463 (समय 2.45- 5.10) और बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-593 को रद्द कर दिया गया है। यह चंडीगढ़ से दोपहर 3.35 बजे उड़ान भरकर शाम 6.35 बजे बेंगलुरु पहुंचती है। इसके अलावा चंडीगढ़ से हैदराबाद की फ्लाइट भी निरस्त कर दी गई। वहीं खराब मौसम के चलते चंडीगढ़ से कुल्लू जाने वाली फ्लाइट को भी रद्द दिया गया। इसकी पुष्टि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पीआरओ दीपेश जोशी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर की दो और दुबई की एक फ्लाइट रद्द
चंडीगढ़-श्रीनगर जाने वाली दोनों फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई372 (यह फ्लाइट कोलकाता से सुबह 4.50 बजे उड़कर सुबह 7.30 बजे चंडीगढ़ पहुंची) और गो एयर की फ्लाइट संख्या जी 8911 को रद्द कर दिया गया। वहीं चंडीगढ़ से दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-55 समय 3.45 -6.20 को भी रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें