मोहाली। जिले में शुक्रवार को 35 लोग कोरोना संक्रमण को हराकर जिंदगी की जंग जीत गए जबकि 19 नए मामले सामने आए हैं। मामले की पुष्टि डीसी ईशा कालिया ने की है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 95537 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं, जिनमें से 94218 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1147 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 172 हो गई है, जिनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।