फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी बोले पुलिस वाले तंग करते है तो उनके मोबाइल पर करे कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस वाले तंग करते हैं तो तुरंत मेरे नंबर पर कॉल करें
विज्ञापन

एसएचओ और हवलदार के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद एसएसपी आए हरकत में
अपने पर्सनल नंबर समेत तीन नंबर जारी किए
पुलिस वालों को कहा- पहल के आधार पर हल करें मामले
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-1 स्थित थाने में रिश्वत लेतेे विजिलेंस द्वारा पकड़े गए एसएचओ व हवलदार का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने अपने पर्सनल मोबाइल समेत तीन नंबर पब्लिक के लिए जारी किए हैं। साथ ही लोगों को कहा है कि यदि कोई पुलिस मुलाजिम किसी काम के लिए तंग करता है तो इन नंबरों पर जानकारी दें ताकि उन पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
बुधवार को एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने जिले के तमाम थानों के एसएचओ व अधिकारियों से आपात मीटिंग की। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेने का मामला गंभीर है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी मुलाजिम या अधिकारी के खिलाफ रिश्वत संबंधी कोई शिकायत आती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुलाजिमों को हरेक मामले में बढ़िया, मेरिट व तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। एसएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की पक्षपाती या कानून के विपरीत कार्रवाई करने की सूरत में संबंधित कसूरवार पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएचओ व हवलदार किए सस्पेंड
एसएसपी ने कहा कि थाना फेज-1 के एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह व उनके रीडर हवलदार राजकुमार को रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की तरफ से गिरफ्तार करने के बाद अब इन दोनों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इन नंबरों कर पाएंगे कॉल
एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि कोई भी पुलिस मुलाजिम उनसे काम के बदल किसी तरह परेशान करता है तो इस संबंधी उनके मोबाइल नंबर 8558866777, लैंडलाइन नंबर 0172-2219211-12 और हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचित किया जा सकता है ताकि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को इंसाफ दिलाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें