फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पड़ों का पानी सड़क पानी, बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन

लोग बोले- गांव घडुआं में कई महीने से बनी है समस्या
राहगीरों तथा विद्यार्थियों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। गांव घडुआं के छप्पड़ों का गंदा पानी घडुआं-माछीपुर-भटेड़ी सड़क पर आने के कारण चंडीगढ़, मोहाली तथा खरड़ को जाने वाले राहगीरों समेत तीन-चार गांवों से विद्यार्थियों को घडुआं स्कूल आने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिल्क प्लांट मोहाली के डायरेक्टर मलकीयत सिंह खटड़ा, हरजीत सिंह सोढी, बलबीर सिंह, भिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जगदेव सिंह, गुरदेव सिंह, अमरीक सिंह, बलजीत सिंह, परमिंदर सिंह, कूड़ा सिंह तथा तरनजीत सिंह ने बताया कि घडुआं का गंदा पानी कई महीनों से इस सड़क पर बह रहा है जिस कारण बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। राहगीरों तथा विद्यार्थियों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि गांव में गंदे पानी के लिए तीन-चार छप्पड़ हैं परंतु इनकी सफाई न होने तथा इन पर अवैध कब्जे हो जाने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहकर लोगों के घरों में घुस रहा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी के कारण सड़क के आसपास की फसलें भी खराब हो जाती हैं और पीने वाला पानी भी दूषित हो रहा है। लोगों ने मांग की कि गंदे पानी की रोकथाम के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


मीटिंग में पास करेंगे प्रस्ताव
घडुआं के सरपंच नरिंदर सिंह गांधी ने कहा कि पंचायत की अगली मीटिंग में प्रस्ताव पास करके इस सड़क के साथ-साथ पानी की निकासी के लिए पाइप डलवाने का काम शुरू करवाया जाएगा। समस्या का जल्दी ही समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गांव को मिल चुकी है ग्रांट
बीडीपीओ खरड़ रणजीत सिंह ने कहा कि गांव घडुआं को 14वें वित्त कमीशन की 14 लाख 67 हजार 241 रुपये की ग्रांट मिल चुकी है और गंदे पानी की निकासी का प्रबंध ग्राम पंचायत द्वारा ही करवाया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें