फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगा घोड़ों का मेला, कई राज्यों से पशु मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉर्स शो : मारवाड़ी और देसी घोडे़ देख रोमांचित हुए लोग
विज्ञापन

कई राज्यों से पशु मालिक पहुंचे
कुराली में कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने किया तीन दिवसीय शो का शुभारंभ
बोले- अमेरिका से आ रहा है सीमन, इसके बाद गाय और भैंस से पैदा होंगी केवल मादा
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। गांव पडियाला के शहीद भगत सिंह खालसा कालेज के मैदान में युवा नेता गुरप्रताप सिंह पडियाला की देखरेख में तीन दिवसीय हॉर्स शो में विभिन्न राज्यों से पहुंचे मारवाड़ी और देसी घोड़े देख लोग रोमांचित हो उठे। शो का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अमेरिका से पशुओं के सीमन संबंधी ऐसी टेक्नोलॉजी लाई जा रही है जिसके बाद गाय और भैंस केवल मादा को ही जन्म देंगी। इससे पशुपालन और अधिक लाभदायक बनेगा, वहीं आवारा पशुओं की निरंतर संख्या में भी कमी आएगी। उन्होंने किसानों को नकली सीमन बेचने वालों से सचेत करते हुए कहा कि सरकार ने नकली सीमन बेचने और घटिया किस्म का पशु आहार बनाने वालों के खिलाफ कानून बनाकर ऐसी कालाबाजारी करने वालों पर नकेल डाली है।
---बॉक्स
घोड़े पालने का धंधा काफी फायदेमंद
सिद्धू ने हॉर्स शो की प्रशंसा करते हुए कहा कि घोड़े पालने का धंधा काफी लाभदायक है। सरकार ने घोड़ों के शो और बैल गाड़ियों की दौडे़ं शुरू करवाने का बिल विधानसभा में लाकर इस धंधे को प्रफुल्लित करने के यत्न किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
70 लाख से एक करोड़ तक की है कीमत
हॉर्स शो के प्रबंधक औैर इंपॉयर क्लब के प्रधान गुरप्रताप सिंह पडियाला ने बताया कि शो के दौरान घोड़ों और घोड़ियों के मुकाबले को छह वर्गों में बांटा गया है। इस मुकाबले में भाग लेने के लिए गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों सें पशु मालिक अपने घोडे़ लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि 70 लाख से एक करोड़ तक की कीमत वाले मारवाड़ी और देसी घोडे़ इस शो में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर हरकेश चंद मछली कलां, तकदीर सिंह गिल, कुलदीप सिंह, सुखजिंद्र सिंह, गुरइकबाल सिंह, नागर सिंह, कुलविंद्र सिंह नगलीया और बलकार सिंह भंगू सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो: गांव पडियाला में हॉर्स शो का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें