फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोहाली में सच होगा घर का सपना, मीटिंग मे प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
गमाडा जल्द निकालेगी फ्लैटों की स्कीम
विज्ञापन

सीएम की अध्यक्षता में हुई पंजाब रीजनल एंड टाऊन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड की मीटिंग में लिया फैसला
पेट्रोल पंपों व होटलों की साइटों की रिजर्व कीमत भी तय की गई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वर्ल्ड क्लास सिटी मोहाली में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों की उम्मीद जल्दी ही पूरी होगी। गमाडा द्वारा सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में 210 फ्लैटों की स्कीम निकाली जाएगी। यह फैसला बुधवार को पंजाब रीजनल एंड टाऊन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड (पीआरटीपीडीबी) और पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) की मीटिंग में लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की। मीटिंग में पुडा के अधीन आने वाले एरिया में पेट्रोल पंप एलपीजी/सीएनजी साइटों की अलाटमेंट के लिए मंजूरी दी गई। इसके साथ ही होटल साइटों की रिजर्व कीमत भी तय की गई। मीटिंग में पंजाब हाउसिंग डिपार्टमेंट के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चीफ सेक्रेटरी करन अवतार, अतिरिक्त चीफ सेक्रेटरी पंजाब विन्नी महाजन समेत कई अधिकारी हाजिर थे।
---बॉक्स
मुलाजिम भर्ती के लिए लगी मोहर
मीटिंग में नई गठित डेरा बाबा नानक विकास अथॉरिटी में पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव भी लाया गया था। प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जल्दी ही अब पदों की भर्ती प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
बनूड़ में होगा विकास, मास्टर प्लान को मंजूरी
मीटिंग में तय हुआ कि प्राइवेट प्रमोटर अपने प्रोजेक्ट का पांच फीसदी हिस्सा ईडब्ल्यूएस के लिए रखेंगे। इसके बाद वह 55 फीसदी हिस्सा बेच पाएंगे। इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों व अंदरूनी सड़कों को संपर्क प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसी तरह बनूड़ एरिया के विकास के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान के आंशिक संशोधन को मंजूर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें