फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 18 पार्षदों ने खरड़ नगर परिषद की प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ईओ को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नगर परिषद की राजनीति में अचानक बड़ा उबाल आ गया है। नगर परिषद प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया के खिलाफ अविश्वास जताते हुए खरड़ के 18 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पत्र खरड़ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रवि जिंदल को सौंपा है। इसी के साथ प्रधान को हटाने और आम आदमी पार्टी को नया प्रधान बनाने के लिए राजनीतिक जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद के 2021 में हुए चुनाव के बाद शिरोमणि अकाली दल नगर परिषद प्रधान की सीट कब्जाने में सफल हो गया था। पिछले चार साल से खरड़ नगर परिषद पर शिरोमणि अकाली दल का ही कब्जा है। नगर परिषद प्रधान की ओर से हर महीने होने वाली बैठक न करने के कारण अनेक पार्षद नाराज चल रहे हैं। इस कारण शहर के लगभग सभी वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। पार्षदों की नाराजगी से बचने के लिए परिषद प्रधान कई कई महीने तक मीटिंग नहीं बुलाती है।
परिषद प्रधान को हटाने की कोशिश 2021 से ही शुरू हो गई थी। कई बार दो तिहाई पार्षद प्रधान को हटाने के लिए इकट्ठे हुए, लेकिन एन मौके पर 18 पार्षदों मे से कोई पार्षद खिसक गया और जसप्रीत कौर लौंगिया की कुर्सी किसी तरह बचती रही।
विज्ञापन

अब नाराज पार्षदों ने इकट्ठे होकर दो तिहाई बहुमत की व्यवस्था कर ली है। 18 पार्षदों ने मंगलवार को परिषद प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को सौंपा है। कार्यकारी अधिकारी रवि जिंदल ने अविश्वास प्रस्ताव मिलने के साथ ही अपनी ओर से एक पत्र नगर परिषद प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया को जारी करके 14 दिन के अंदर अंदर अपना बहुमत सिद्ध करने को कहा है।
रवि जिंदल ने बताया कि परिषद प्रधान को नियमानुसार 14 दिन के अंदर अपना बहुमत सिद्ध करना होगा। अगर वह अपना बहुमत सिद्ध करने में असफल रहती है तो अगले 14 दिन के अंदर परिषद प्रधान को नियमानुसार कार्रवाई करके हटाया जा सकता है।
हस्ताक्षर करने वालों में ये शामिल
अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों में पार्षद सर्बजीत कौर, पार्षद गुरदीप कौर, पार्षद गोबिंदर सिंह चीमा, पार्षद परमजीत कौर, पार्षद राजिंदर सिंह नंबरदार, पार्षद हरिंदरपाल सिंह जौली, पार्षद नमिता जौली, पार्षद राजवीर सिंह राजी, पार्षद सोहन सिंह, पार्षद अंजू चंद्र, पार्षद कर्मजीत कौर, पार्षद गुरजीत सिंह, पार्षद शिवानी चड्ढा, पार्षद विनीत जैन, पार्षद राम सरूप शर्मा, पार्षद जसलीन कौर और पार्षद जसबीर सिंह शामिल हैं। इन 18 पार्षदों के अलावा खरड़ की विधायक अनमोल गगनमान और श्री चमकौर साहिब से विधायक डॉक्टर चरणजीत सिंह का समर्थन भी इन 18 पार्षदों को पहले से ही है।

23jjrp21- आंबेडकर चौक पर कैंडल मार्च निकालते विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें