फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वृद्ध महिला को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के ग्रीन सिटी में वृद्ध महिला सरोज रानी को घायल करने वाले पड़ोसी धीरज कुमार भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता सरोज रानी ने बताया था कि उनका पड़ोसी धीरज कुमार भाटिया लोगों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता है। सोमवार को धीरज कुमार भाटिया ने सरोज रानी पर सरिया से वार कर घायल कर दिया था। घायल अवस्था में उनको ढकोली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें