फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकडाउन होने से लोग तरसे पानी को

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली क्या गई, लोग पानी को तरसे
विज्ञापन

- सोमवार सुबह चार घंटे तक बंद रही पानी की सप्लाई
- लोगों ने पार्षद और अधिकारियों को किए फोन, नहीं मिला जवाब, रूटीन बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वीआईपी सिटी में जहां जिला प्रशासन लोगों को चौबीस घंटे पानी मुहैया करवाने की तैयारी में जुटा है, वहीं सोमवार सुबह सर्दी के बीच पानी का संकट गहरा गया। यह स्थिति मेन पंपिंग स्टेशन में अचानक पावर ब्रेक डाउन होने से पैदा हुई। चार घंटे तक सप्लाई ठप्प रहने के बाद सुबह करीब आठ बजे पानी आया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर के पुराने सेक्टरों में सुबह चार बजे से पानी की सप्लाई शुरू हो जाती है, लेकिन सोमवार सुबह लोग पानी भरने के लिए उठे तो सप्लाई ठप थी। लोगों ने पार्षद और वाटर सप्लाई के अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लोगों के घरों में काम प्रभावित हुए। इस बीच करीब आठ बजे पानी की सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेज-दो निवासी सोच सेवा समिति के प्रधान ने कहा कि पानी को तय समय से लोगों को मुहैया करवाने के लिए प्रशासन को पूरी प्लानिंग से काम करना चाहिए। वहीं, सेक्टर-70 निवासी डॉ. दलेर सिंह मुल्तानी का कहना है कि उनके इलाके में भी पानी का संकट था। उन्होंने कहा कि कब तक कजौली से इंतजार करना पड़ेगा। प्रशासन को अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
---बॉक्स
इन फेजों में आई दिक्कत
फेज-दस, नौ और 11 छोड़कर सभी इलाकों में पानी की किल्लत थी। सबसे ज्यादा बुरा हाल फेज-दो, छह, एक, सात, सेक्टर-70 और फेज-चार में रहा।
---बॉक्स
गत सप्ताह भी बनी थी ऐसी स्थिति
यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले गत सप्ताह भी ऐसी स्थिति बनी थी। इस दौरान कजौली वाटर वर्क्स की पावर सप्लाई में तकनीकी खराबी आ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें