फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 16.38 ग्राम हेरोइन व 31,200 रुपये ड्रग मनी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीमोहाली। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना बलौंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को हेरोइन और ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोमी और विक्की उर्फ लाली निवासी गांव झांमपुर (मोहाली) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी पैरीविकल ग्रेवाल ने बताया कि हवलदार गुरतेज सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव झांमपुर में गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दोनों भाई अपने घर से ही पक्के ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करते हैं और उस समय घर पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 16.38 ग्राम हेरोइन और 31,200 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें