फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएसईआर में नहीं चलेंगे प्लास्टिक उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोहाली। देश के नामी राष्ट्रीय संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) ने अपने मोहाली कैंपस में प्लास्टिक और इससे जुड़े सामान के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश तुरंत प्रभाव से जारी कर दिए है। संस्थान में बाहर से आने लोगों को भी इस बारे में जानकारी मिल पाए। ऐसे में आदेश की कॉपी वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इसके साथ लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संस्थान की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि संस्थान के अंदर स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स और अन्य व्यापारियों को भी प्लास्टिक से बने सामान पर रोक लगानी होगी। इस सामान में सिंगल यूज प्लास्टिक और सभी प्रकार के प्लास्टिक बैग, चाय और कॉपी के प्रयोग होने वाले प्लास्टिक का सामान और सभी दुकानों पर मिलने वाला डिस्पोजेबल प्लास्टिक का सामान शामिल है।
विभाग ने सभी लोगों से सहयोग की अपील की है। गौरतलब है कि प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर नगर निगम काफी सख्त है। नगर निगम द्वारा अपने अधीन आने वाले एरिया में प्लास्टिक के सामान पर प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं वहां हाउस की होने वाली मीटिंग में भी सिंगल प्लास्टिक के गिलास व अन्य चीजों का प्रयोग नहीं होता है। इसके साथ ही शीशे का सामान और अन्य चीजों का प्रयोग होता है। इसके अलावा मार्केट में भी नगर निगम द्वारा प्लास्टिक से बने उत्पादों को रोकने के लिए छापामारी तक की जाती है और चालान तक किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें