फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 36720 बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाने का रखा लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
36720 बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाने का लक्ष्य
विज्ञापन

सेहत विभाग की ओर से तीन दिवसीय पल्स पोलियो मुहिम का आगाज
डेराबस्सी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन के नेतृत्व में पोलियो रोधी दवाई पिलाने की मुहिम की शुरुआत की गई। डॉ. जैन ने कहा कि इस मुहिम के तहत 12 मार्च तक पोलियो रोधी दवाई पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस मुहिम की शुरुआत रविवार को बस स्टैंड से डॉ. जैन की ओर से एक बच्चे को पोलियो रोधी ड्रॉप्स पिलाकर की गई। नोडल अफसर डॉ. हरकीरत ने बताया कि नेशनल पल्स पोलियो के पहले पड़ाव में ब्लाक में 150 टीमों की ओर से 0 से 5 साल के बच्चों को पहले दिन बूथ पर दवा पिलाई गई जबकि बाकी दो दिन 11 व 12 मार्च को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी। इस काम में 28 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। मुहिम के दौरान 36,720 बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह, शीनम ग्रोवर ब्लाक एजुकेटर, सरबजीत सैनी, दीपिका उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- बच्चे को पोलियो रोधी ड्रॉप्स पिलातीं एसएमओ डॉ. संगीता जैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें