फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आज रहेगा पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को आज उठानी पड़ेगी पानी की दिक्कत
विज्ञापन

कजौली वाटर वर्क्स के ग्रिड में आई खराबी, बिजली विभाग करेगा रिपेयर
दोपहर में पानी बंद रहेगा तो शाम को लो प्रेशर से होगी सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में 11 मार्च को एक बार फिर पानी का किक्कत रहेगी, क्योंकि कजौली वाटर वर्क्स के ग्रिड में खराबी आ गई है। इसकी रिपेयर का काम बिजली विभाग द्वारा किया जाना है। ऐसे में वाटर सप्लाई विभाग का दावा है कि फुल प्रेशर से पानी की सप्लाई दी जाएगी जबकि दोपहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी और शाम को लो प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। हालांकि दावा किया है कि जरूरत पड़ने पर किराए पर पानी के टैंकर लेकर सप्लाई की जाएगी।
कजौली के ग्रिड की रिपेयर का काम सुबह दस बजे से शुरू होकर दोपहर तक चलेगा। इस दौरान फेज-1 से 7, सेक्टर-70 से 71, गांव मटौर, शाहीमाजरा, फेज-9, 10, 11 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से 5 में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। विभाग ने इस काम के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि पिछले कुछ दिनों में तीन बाहर कजौली से पानी की सप्लाई बंद हो चुकी है जिससे इलाके के लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी थी। इस बाबत नगर निगम हाउस की मीटिंग में भी यह मुद्दा पार्षदों ने उठाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें