फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्वापूर्वक गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु रविदास का प्रकाश पर्व
विज्ञापन

सभी गुरुद्वारों में करवाए गए समागम, काफी संख्या में संगत ने माथा टेका
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना समेत सभी गुरुद्वारों में शिरोमणि गुरु रविदास का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सुबह श्री सहज पाठ के भोग डाले गए और पूरा दिन धर्मिक समागम हुआ। इसमें भाई गुरनाम सिंह के इंटरनेशनल पंथक ढाढ़ी जत्थों ने रविदास का पूरा जीवनी प्रसंग संगतों को सुनाया। शिरोमणि प्रचारक भाई संदीप सिंह, भाई सविंदर सिंह, भाई धर्म सिंह, भाई गुरविंदर सिंह, भाई कुलतार सिंह, सुखमनी सेवा सोसायटी की बीबीयों का जत्था, भाई गुरदीप सिंह, भाई रवींद्र सिंह, भाई मनजीत सिंह जुझार नगर वाले, भाई ओंकार सिंह, भाई महिंदर सिंह, भाई सुखदेव सिंह, भाई कुलदीप सिंह के अलावा पंथ के प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों को अपने कथा, कीर्तन व गुरमति विचारों से निहाल किया। मंच संचालक भाई धन्ना सिंह ने सभी जत्थों को सिरोपा भेंट किए।
---बॉक्स
गांव कुंभड़ा में प्रकाश पर्व की धूम
गांव कुंभड़ा में स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में गुरु रविदास का प्रकाशपर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके अखंड पाठ के भोग डाले गए और धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस मौके खीर का लंगर भी लगाया गया। समागम में जिला पंचायत यूनियन मुहाली के प्रधान बलविंदर सिंह कुंभड़ा, रणधीर सिंह, गुरनाम सिंह, रणजीत सिंह, नछत्तर सिंह, स्वर्ण सिंह, बलजिंदर सिंह, हरबंस सिंह, दलजीत कौर, गुरनाम कौर, गुरिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
गांव सोहाना में भी प्रकाश पर्व मनाया
गांव सोहाना में गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर समागम में संसद सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने शिरकत की। गांव जुुझार नगर में भी प्रकाश पर्व पर धार्मिक समागम का आयोजन किया गया जिसमें अकाली नेता बब्बी बादल ने शिरकत की। इस मौके पर इकबाल सिंह पूर्व सरपंच, सोहन सिंह बीजेपी प्रधान, मुखत्यार सिंह, कसमीर सिंह, बाबा नरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, रणजीत सिंह बराड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें