फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटी खाद्व से भरी ट्राली, परिवार के चार लोग बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पर पलटी खाद से भरी ट्राली, बाल बाल बचे परिवार के चार लोग
विज्ञापन

लांडरां रोड पर भूरू वाला चौक पर हुआ हादसा
परिवार वाले हंसाली स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे
लोगों ने परिवार को कार से निकाला, ट्रैक्टर चालक हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। लांडरां रोड पर भूरू वाला चौक के पास मंगलवार को खाद से भरी एक ट्राली कार पर पलट गई। हादसे में कार सवार परिवार कार में ही फंस गया जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इलाके के लोगों ने परिवार को किसी तरह कार से निकाला। हादसे में कार सवार परिवार के चारों सदस्य बाल बाल बच गए। हादसे के बाद कई घंटों तक यातायात जाम की स्थिति बनी रही।
एनआरआई कालोनी के निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर को अपनी पत्नी व दोनों बेटियों के साथ आल्टो कार में हंसाली स्थित डेरे में दर्शनों के लिए जा रहे थे। वह भूरू वाला चौक के पास सड़क क्रॉस करने लगे तो लांडरां की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू हो गई और ट्राली कार पर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार के दरवाजे खोलकर बच्चों और उसे बाहर निकाला। हादसे में हरजीत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई परंतु उसका परिवार बाल बाल बच गया। थाना सिटी पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
पहले एक लड़की की चली गई थी जान
लांडरां-लखनौर रोड पर बीएसएफ चौक के पास कुछ साल पहले इसी स्टाइल में एक हादसा हुआ था। उस समय एक कार पर एक टैंकर पलट गया था। इसमें ड्यूटी पर जा रही कार सवार युवती की मौत हो गई थी। काफी देर बाद क्रेनों की मशक्कत से टैंकर को हटाया गया था जिसके बाद लड़की को कार से निकाला गया था। इस दौरान जब लड़की को अस्पताल लेकर गए थे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उस समय लड़की के परिजनों ने बताया था कि उन्होंने लड़की की शादी रखी हुई थी। घर पर शादी संबंधी तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें