मोहाली। फेज-नौ के लोगों को अब पीने वाले पानी के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। कजौली वाटर वर्क्स में यदि दिक्कत भी आ जाए तो लोगों को आसानी से पानी मिलेगा। लोगों की सुविधा के लिए वार्ड नंबर 37 में ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू किया गया है।
बीजेपी पार्षद प्रकाशवती के वार्ड में ट्यूबवेल लगाने के काम का शुभारंभ मेयर कुलवंत सिंह ने शुक्रवार को किया। इस मौके पर प्रकाशवती ने बताया कि ट्यूबवेल लगने से लोगों को पीने वाले पानी की दिक्कत से मुक्ति मिल जाएगी। इससे पहले इस इलाके में लोग सिर्फ नहरी पानी पर निर्भर थे, क्योंकि इलाके में पहले जो ट्यूबवेल लगे हुए थे वे चालू हालत में नहीं थे। इस मौके पर बीजेपी नेता रमेश कुमार वर्मा ने मेयर कुलवंत का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पार्षद आरपी शर्मा, फूल राज सिंह, कमलजीत सिंह रूबी, फेज-नौ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जीत सिंह, महासचिव नरिंदर सिंह, शिव कुमार दुग्गल प्रधान शिव मंदिर कमेटी फेज-नौ, सतपाल शर्मा, दिनेश शर्मा भाजपा मंडल प्रधान, जावेद असलम मेंबर माईनोरिटी मोर्चा बीजेपी, प्रितपाल शर्मा प्रधान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, दर्शन सिंह, हरजिंदर कौर, कांता रानी, जसवंत कौर, गुरप्रीत कौर, मोहन कौर, स्वर्ण कौर, हरमिंदर सिंह वालिया, चरनजीत सिंह जोहल, मनमोहन सिंह, गुरनाम सिंह व सुरजीत सिंह हाजिर थे।