फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैंसर पीड़ितों के इलाज में पैसा नहीं बनेगा रुकावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कैंसर के मरीजों को इलाज में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए सरकार की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत जहां जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं वहीं, लोगों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसी कड़ी में जिले में अब तक कैंसर के 835 मरीजों को मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष में से करीब 10.77 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अप्रैल 2018 से अप्रैल 2019 तक कैंसर संबंधी कुल 129 केस प्राप्त हुए। अप्रैल 2018 से अप्रैल 2019 तक करीब 1.37 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैंसर राहत स्कीम के अधीन कैंसर मरीज को इलाज के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये तक सहायता दी जाती है। राज्य सरकार कैंसर के मरीजों को इस बीमारी से बचाने के लिए पूरी तैयारी से जुटी हुई है। इलाके में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि कैंसर पीड़ित मरीजों को आर्थिक सहायता देने के पीछे सोच यही है कि उन्हें इलाज में किसी भी तरह की कोई कमी न हो। वह अपना इलाज बेहतर तरीके से करवा पाए। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें