फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालबा स्कूल के प्रिंसिपल की बदली पर संघर्ष की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव सियालबा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल गुरशेर सिंह की अचानक हुई बदली से लोगों में रोष है। बदली के फैसले को रद्द करवाने के लिए कई गांवों की पंचायतें और अध्यापक यूनियनें एकजुट हो गई हैं। लोगों की शिकायत पर गांव नयाशहर बडाला से बदले गए प्रिंसिपल को सियालबा स्कूल में एडजस्ट करने के लिए प्रिंसिपल गुरशेर सिंह को बदलने के खिलाफ क्षेत्र वासियों ने संघर्ष की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने गांव नयाशहर बडाला के प्रिंसिपल की बदली लोगों की शिकायत की जांच के बाद सियालबा स्कूल में करने के लिए सियालबा के प्रिंसीपल गुरशेर सिंह की बदली नयाशहर बडाला में कर दी है। क्षेत्र वासियों ने कहा कि ऐसा करके विभाग ने नयाशहर बडाला के प्रिंसिपल को नहीं बल्कि प्रिंसिपल गुरशेर सिंह को सजा दी है। गुरशेर सिंह की कई वर्षों की मेहनत के बाद सियालबा का सरकारी स्कूल स्मार्ट बनने के साथ उसकी प्राइवेट स्कूल जैसी रूपरेखा तैयार करने में उनका अहम योगदान है।
यूथ कांग्रेस हलका खरड़ के प्रधान राणा कुशलपाल, सरपंच कुलदीप सिंह सियालबा, सरपंच डिंपल राठौर फतेहपुर, सरपंच मदन सिंह माणकपुर शरीफ, सरपंच जसवीर कौर खिजराबाद, जगदीप कौर माजरी और अन्य ने कहा कि जिले के सबसे पिछडे़ सियालबा स्कूल को सबसे आगे लाकर खड़ा करने वाले प्रिंसिपल गुरशेर सिंह की बदली को क्षेत्रवासी सहन नहीं करेंगे। शिक्षा विभाग के इस फैसले से विद्यार्थियों और उनके माता-पिता में भी रोष है। उन्होंने सरकार को गुरशेर सिंह की बदली रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी अन्य प्रिंसिपल को स्कूल में आने नहीं दिया जाएगा। यदि ऐसा करने की कोशिश की तो स्कूल खुलते ही स्कूल को ताला लगाकर संघर्ष शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री कंग से मिला प्रतिनिधिमंडल
मामले को लेकर ही क्षेत्र वासियों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग को मिला। क्षेत्रवासियों की मांग के साथ सहमत होते हुए कंग ने इस संबंधी शिक्षा मंत्री विजेंद्र सिंगला से बातचीत करने तथा मामले के हल करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें