फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 पार्कों की देखभाल कर रहीं एसोसिएशनों को पांच माह से पेमेंट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के 140 पार्क संभाल रहीं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को नगर निगम ने पांच महीने से पेमेंट नहीं दी है। इससे पार्कों की देखभाल का काम प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन इस मामले को निगम के समक्ष कई बार उठा चुकी हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शहर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई कर रही कंफेडरेशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन नामक संस्था ने अब पंजाब के सीएम को पत्र लिखा है। मांग की है कि सभी पार्क गमाडा को सौंपे जाएं, तभी वह इस काम को देखेंगे। वरना एसोसिएशनें इस काम से पीछे हट जाएंगी।
विज्ञापन

शहर के पार्कों की देखभाल का काम नगर निगम करता है। करीब 140 पार्क नगर निगम की ओर से समाजसेवी संस्थाओं को दिए गए हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले से ही संस्थाओं को अदायगी नहीं की जा रही है। नगर निगम के साथ एसोसिएशनों के एग्रीमेंट के मुताबिक 2.45 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट की अदायगी हर माह की दस तारीख तक देनी होती है, लेकिन पांच महीनों से एसोसिएशनों को अदायगी नहीं की जा रही। एसोसिएशनों द्वारा सारा खर्च खुद उठाया जा रहा है।

यह कहते हैं प्रधान
करीब 65 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों की संस्था कंफेडरेशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सीएल गर्ग ने बताया कि वह पहले भी नगर निगम अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। अपनी मांग के बारे में उनको बताया गया, लेकिन अधिकारी सुध नहीं ले रहे। मजबूरी में उन्हें अब सीएम को पत्र लिखना पड़ा है। इसमें उन्होंने साफ कहा है कि नगर निगम पार्कों का काम संभालने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। पहले की तरह पार्कों का काम गमाडा को सौंपा जाए, ताकि लोगों को मुश्किल न उठानी पड़े।
विज्ञापन


निगम की मीटिंग में उठ सकता है मुद्दा
सोमवार को नगर निगम की होने वाली हाउस की मीटिंग में पार्कों का मुद्दा उठने की उम्मीद है, क्योंकि नगर निगम द्वारा ही शहर की एसोसिएशनों को पार्कों की संभाल का जिम्मा दिया गया था और अब उनको अदायगी भी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें