फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार प्रदेश में खोलेगी 2950 हेल्थ एंड वेलनेस क्लीनिक : सिद्धू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लोगों को बढ़िया सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश में 2950 हेल्थ एंड वेलनेस क्लीनिक खोले जाएंगे। इससे लोगों को घर के नजदीक ही बढ़िया सुविधाएं मिल पाएंगी। यह जानकारी पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने कहा कि 840 क्लीनिकों में लोगों को सेवाएं मिलना शुरू हो गईं हैं, शेष क्लीनिक भी जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। सेहत मंत्री सोहाना समेत कई गांवों से आए लोगों के दल के साथ मीटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा कि पंजाब में सेहत सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 80 नई एंबुलेंस सेहत विभाग में शामिल की गई हैं। इससे लोगों को किसी भी इमरजेंसी में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इन एंबुलेंस में सारी डॉक्टरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। सेहत मंत्री ने कहा कि शिक्षा व सेहत के क्षेत्र पंजाब सरकार के लिए अहम हैं। पंजाब में डिस्पेंसरियों की हालत सुधारी जाएगी और खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहाली हलके के गांव सनेटा में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 जनरल अस्पताल की तर्ज पर बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। इस मौके पर मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छली कलां, हरजीत सिंह भोलू, बूटा सिंह सोहान, जस्सी सरपंच बल्लोमाजरा, अमरजीत सिंह पहलवान लखनौर, शिंगार मोहम्मद, सौरव शर्मा, जसविंदर सिंह जस्सी, परमजीत सिंह व हरमिंदर सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें