फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बनेंगे 22 नए बस क्यू शेल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में अब लोगों को धूप या बारिश में बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम ने शहर में 22 नए बस क्यू शेल्टर बनाने की तैयारी की है। इसके लिए जगह की निशानदेही से लेकर अन्य सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को होने वाली हाउस की मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा। मीटिंग में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने चार साल पहले शहर में आधुनिक किस्म के स्टेनलेस स्टील के 33 बस क्यू शेल्टर बीओटी आधार पर बनवाए थे। इनमें कंपनी विज्ञापन से अपना खर्च पूरा करती थी। वहीं, अब नए बनाए जाने वाले बस क्यू शेल्टरों के लिए निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है कि ई टेंडर काल करके वह इन्हें खुद बनाए। साथ ही विज्ञापन से अपना खर्च निकाले।
जिक्रयोग है कि अमर उजाला ने शहर के विभिन्न हिस्सों में बस क्यू शेल्टर न होने से लोगों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया था। शहर का विकास अब पूरी तरह से हो चुका है, लेकिन बस क्यू शेल्टर न बने होने से लोगों को काफी दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बनाए जाएंगे नए बस क्यू शेल्टर संख्या
आईआईएसईआर टी प्वाइंट 3
सेक्टर-66-67 व 80-81 जंक्शन 3
सेक्टर-67-68 व 79-80 जंक्शन 4
सेक्टर-68-69 व 78-79 जंक्शन 4
सोहाना चौक 2
सेक्टर-79-80 इंटरनल जंक्शन मिड प्वाइंट 2
सेक्टर-78-79 इंटरनल जंक्शन मिड प्वाइंट 2
सेक्टर-77-78 इंटरनल जंक्शन मिड प्वाइंट 2
कुल 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें