फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशु सामने आने से दो कारें डिवाइडर से टकराईं, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी (मोहाली)। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर रविवार रात को लावारिस पशु आगे आने से दिल्ली की दो कारें डिवाइडर से टकरा गईं। हादसे में दोनों कारों में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सहायक इंस्पेक्टर नरिंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात को दिल्ली के दो परिवार दो कारों में मनाली में छुट्टियां काटकर दिल्ली लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे वह मुख्य मार्ग पर स्थित भूषण फैक्ट्री के पास पहुंचे तो सड़क पर अचानक लावारिस पशु आ जाने से दोनों कारों के चालकों का संतुलन बिगड़ गया और कारें डिवाइडर से टकरा गईं। हादसे में दोनों कारों में सवार पांच लोग घायल हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों को सिविल अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, जबकि दो लोग चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें