फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेम विहार में सात दिन से नहीं आया पानी, महिलाओं ने बाल्टियां लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। हेम विहार फेस-2 में लगाए गए ट्यूबवेल से नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण वार्ड के लोग पानी को तरस रहे हैं। 7 दिन से हेम विहार सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में पीने का पानी नहीं आने के कारण हाहाकार मचा हुआ है। इससे लोगों में नगर काउंसिल के प्रति रोष है। लोगों ने पार्षद और वाटर सप्लाई विभाग के खिलाफ सोमवार को खाली बाल्टियां लेकर रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि काउंसिल अधिकारियों के पास ठेकेदार की शिकायत भी की है, बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वाटर सप्लाई के ठेकेदार ट्यूबवेल से पानी न आने, कभी ट्यूबवेल में खराबी होने, कभी लाइट न आने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। प्रचंड गर्मी में लोग पैसे देकर टैंकर से पानी मंगवाने को मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि जब वह पानी का बिल समय पर दे रहे हैं तो उन्हें पानी की सप्लाई पूरी क्यों नहीं मिल रही। उन्होंने काउंसिल अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि पानी की सप्लाई समय पर नहीं दी गई तो वह हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे। लोगों ने नगर काउंसिल के ईओ गिरीश वर्मा से भी शिकायत की और मांग की कि नियमित पानी दिलाया जाए।
इस संबंध में नगर काउंसिल के जेई पवनदीप ने कहा कि उन्हें तो बताया गया था कि समस्या सुलझा दी गई है। वहीं, जब ठेकेदार से बात की तो उसने बताया कि उक्त बोर का पानी काफी नीचे चला गया है जिसके लिए बड़ी मोटर डालनी होगी ताकि पानी की सही मात्रा पंप हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें